ऊना के कलरूही में दो बाइकों की टक्कर, चार युवकों की माैत, एक गंभीर रूप से घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कलरूही में दो बाइकों की टक्कर से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल है। अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के पास हादसा उस वक्त हुआ, जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में लोग घरों की तरफ वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार रविवार रात के लगभग 10:30 बजे के बाद कलरूही पुल के पास दो तीन बाइक आपस में टकरा गए। मृतकों में उपमंडल अंब के अलोह निवासी दो सगे भाई भी शामिल हैं जबकि तीसरा युवक भी उन्हीं के गांव का है।बाइक पर सवार माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव से लाैट रहे आसब खान (19) निवासी अलोह, उसका भाई इमरान(22) और रोहन(17) पुत्र सुशील कुमार तथा माता बगुलामुखी मंदिर से माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रहे अमित पुत्र किरात निवासी 6414/बी सेक्टर 56, निखिल पुत्र जीवन ठाकुर, निवासी सेक्टर 56 चंडीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आसब खान और निखिल को मृत घोषित कर दिया। हादसे के अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।  जहां इमरान और रोहन ने भी दम तोड़ दिया।

एसपी ऊना अमित यादव, एसएचओ रूप सिंह के बोल

एसएचओ रूप सिंह ने बताया कि कलरूही में हुई सडक़ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अर्थी सड़क पर रखकर चक्का जाम, ढाई घंटे बाद खुला धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मार्ग

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते शीला पासू...

भगवान को भी नहीं बख्शाः ज्वालामुखी मंदिर में कमीशनखोरी पर SDO शमशेर सिंह सस्पेंड

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक...

अगले पांच वर्षों में एचआरटीसी को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्यः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मण्डी जिले के लिए...