पंचायत प्रधान व बेटे पर नुकीली वस्तु से हमला, पड़ोसी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मैहतपुर थाना ऊना के तहत ग्राम पंचायत नंगड़ा के प्रधान और उनके बेटे पर नुकीली वस्तु से हमला हुआ है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घायल प्रधान की शिकायत पर पड़ोसी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में ग्राम पंचायत नंगड़ा के प्रधान रणविजय ने बताया कि रविवार रात वह अपनी पत्नी गुरविंद्र रानी और बेटे हरमनप्रीत के साथ घर के बरामदे में बैठे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी गुरचैन सिंह भी बातचीत करने आया हुआ था।

इसी बीच हरजोत सिंह और जसविंदर कौर वहां आ पहुंचे। आरोप है कि हरजोत ने अचानक किसी नुकीली वस्तु से रणविजय के सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। जब उनका बेटा हरमनप्रीत बीच-बचाव करने आया, तो उस पर भी हमला किया गया।

आरोप यह भी है कि जसविंदर कौर ने मारपीट और गाली-गलौज की। हमले में रणविजय और हरमनप्रीत लहूलुहान हो गए, जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर हरजोत सिंह और जसविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...