भारत में T20 विश्व कप, अब कहां खेलेगा पाकिस्तान? इंडिया को अभी तक नहीं मिली एशिया कप की ट्रॉफी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत और श्रीलंका में 2026 में होने वाले टी 20 विश्व कप के लिए आईसीसी ने अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को भारत के पांच वेन्यू के तौर पर तय किया है। कैंडी और कोलंबो श्रींलका के तीन में से दो वेन्यू होंगे, जबकि एक अन्य वेन्यू अभी तय नहीं किया गया है।

यह टूर्नामेंट संभावित तौर पर 7 फरवरी से शुरू होगा, जबकि इसका फ़ाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद में खेला जा सकता है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब तीन महीनों का समय बचा है और आईसीसी अगले हफ्ते तक इसका कार्यक्रम जारी कर सकता है।

बीसीसीआई और पीसीबी के बीच पहले से तय समझौते के आधार पर पाकिस्तान अभी सभी मुक़ाबले श्रीलंका में खेलेगा। अगर पाकिस्तान फ़ाइनल में पहुंचता है तो फ़ाइनल श्रीलंका में खेला जाएगा।

टीमों के चार ग्रुप बनेंगे

टी20 विश्व कप पिछले संस्करण की तर्ज पर ही खेला जाएगा और सभी टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, जिसमें हर टीम अपने ग्रुप की हर दूसरी टीम के खिलाफ एक मुकाबला खेलेगी। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में प्रवेश करेंगी, जिसमें टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। सुपर-8 में दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफ़ाइनल में प्रवेश करेंगी और दोनों सेमीफ़ाइनल के विजेता फ़ाइनल खेलेंगे।

रैंकिंग के आधार पर एंट्री

मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 विश्व कप 2024 की शीर्ष सात टीमों को आगामी विश्व कप के लिए स्वत: प्रवेश मिला है। यह टीमें अफग़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमरीका और वेस्टइंडीज हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड को उनकी टी20 रैंकिंग के आधार पर प्रवेश मिला है। कनाडा ने अमरीका क्वालिफ़ायर के ज़रिए प्रवेश पाया है।

इटली और नीदरलैंड्स पहली बार

पहली बार टी20 विश्व कप में प्रवेश पाने वाली इटली और नीदरलैंड्स ने यूरोप की पांच टीमों वाले टूर्नामेंट के जरिए प्रवेश किया है। वहीं नामीबिया और ज़िम्बाब्वे ने आठ टीमों वाले अफ्ऱीका क्वालिफ़ायर के जरिए प्रवेश किया है। जबकि नेपाल, ओमान और यूएई ने एशिया ईएपी राउंड के जरिए प्रवेश पाया है। भारत टी20 विश्व कप का गतविजेता है, उन्होंने बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को खिताबी भिड़ंत में हराया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी रंगा होली के रंग में, बसंत के मौसम में बिखरे उल्लास के रंग

हिमखबर डेस्क बसंत ऋतु की सुहावनी फिजाओं के बीच गौतम...

होली व खग्रास चंद्रग्रहण एक साथ, असमंजस में लोग, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषी

शाहपुर - नितिश पठानियां वर्ष 2026 में रंगों का पर्व...