देहरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: बुजुर्ग पर महिला ने मिट्टी का तेल डाला, पहनाई जूतों की माला, अब जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के देहरा उपमंडल मुख्यालय में शुक्रवार को मिनी सचिवालय गेट के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसडीएम कोर्ट में पेशी पर आए एक बुजुर्ग व्यक्ति पर एक महिला ने अचानक मिट्टी का तेल डाल दिया और उसे जूतों की माला पहनाने लगी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाल लिया।सूचना मिलते ही देहरा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग देशबंधु पुत्र जगदीश राम, निवासी गांव बांदा रक्कड़ आरएसएस से जुड़े बताए जा रहे।शुक्रवार 07 नवंबर को किसी मामले की पेशी के लिए एसडीएम कोर्ट देहरा पहुंचे थे। इसी दौरान आशा देवी पत्नी हरिराम निवासी तहसील करसोग (जिला मंडी) जो इन दिनों सुनील कुमार पुत्र रामदास तहसील व थाना रक्कड़ के घर में रह रही है, अचानक वहां पहुंच गई।

महिला ने बिना कुछ कहे देशबंधु पर मिट्टी का तेल फेंक दिया और जूतों की माला पहनाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने बुजुर्ग को थप्पड़ भी मारे, जिससे मौके पर हंगामा मच गया। सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद एक पुराने मामले से जुड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि देशबंधु ने कुछ समय पहले डीसी कांगड़ा को एक शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि तहसील रक्कड़ में एक नंबरदार ने झूठी पहचान बनाकर सरकारी जमीन किसी महिला के नाम दर्ज करवा दी।

शिकायत में कहा गया था कि तहसील रक्कड़ की सरकारी जमीन का इंतकाल आशा देवी पुत्री बिमला देवी, विधवा रामकृष्ण, गांव रामनगर, तहसील रक्कड़ के नाम किया गया, जबकि इस नाम की कोई महिला उस परिवार में नहीं रहती।

देशबंधु के बोल

देशबंधु का कहना है कि उन्होंने केवल प्रशासन को झूठी पहचान से जमीन हड़पने की शिकायत दी थी, जिससे महिला नाराज हो गई और इस तरह की हरकत की. वहीं, पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ देहरा के बोल

एसएचओ देहरा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...