हिमाचल में पहला इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट, 5 अक्तूबर को धर्मशाला बनेगा गवाह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में पहली वार इंटरनेशनल म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन धर्मशाला में होने जा रहा है। महाराजा संसार चंद म्यूजियम एवं पैनोरमा एडिशंस की ओर से अपनी तरह के इस अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के कल्चर व इतिहास को संजोने से लेकर तमाम सारे मासलों को जोड़ा जाएगा।

प्रदेश का यह बड़ा एवं प्रमुख आयोजन पांच अक्तूबर को पुलिस मैदान धर्मशाला में होगा, जिसमें स्पेन के प्रसिद्ध कलाकार सोल पेरोडी और फ्रेंक सनत्यूस्ते अपनी जादुई आवाज में प्रस्तुति देंगे। इस प्रमकुख आयोजन की घोषणा महाराजा संसार चंद म्यूजियम के संचालक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी के पुत्र ऐश्वर्य कटोच ने बुधवार को धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस वार्ता में की।

यह कंसर्ट महाराजा संसार चंद म्यूजियम कांगड़ा और पेनोरमा एडिशंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होगा। ऐश्वर्य कटोच ने बताया कि कांगड़ा में एक आधुनिक म्यूजियम की स्थापना की गई है, जो क्षेत्र की कला, इतिहास और संस्कृति को समर्पित है।

यही नहीं, लंबागांव में आयोजित कांगड़ी धाम जैसे भव्य आयोजनों से भी स्थानीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश की गई है। कांगड़ा की विश्वप्रसिद्ध चित्रकला और पारंपरिक व्यंजन भी इस सांस्कृतिक अभियान का अहम हिस्सा हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल व देश की संस्कृति व इतिहास को भी आगे लाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...