गांधी जयंती पर एसडीएम अरुण शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

--Advertisement--

नूरपुर, 2 अक्तूबर – स्वर्ण राणा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर आज एसडीएम अरुण शर्मा ने मिनी सचिवालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का प्रतीक था। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। गांधी जी का सपना था कि हर व्यक्ति स्वच्छता और सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने आह्वान किया कि गांधी जयंती पर हमें स्वच्छता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा ने दशहरा पर्व की भी सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर अपने जीवन से नकारात्मक विचारों और बुराइयों को दूर करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...