आपदा से जूझ रहे हिमाचल को 1500 करोड़ रुपये की मदद देगी मोदी सरकार, PM ने धर्मशाला में किया ऐलान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने इस दौरान प्रदेश के प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी भेंट की और राहत एवं बचाव कार्यों में उनके साहस और प्रयासों की सराहना की।

गग्गल एयरपोर्ट पर पीएम ने मंडी के सराज की गोहर की 11 माह की नितिका के परिवार से भी मुलकात की। नीतिका की दादी, मां और पिता सराज में आई आपदा में सैलाब में बह गए थे।

उधर, इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने कांगड़ा के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। उन्होंने आसमान से पहाड़ों पर पड़े जख्मों को देखा और फिर कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर सीएम सुक्ख, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, सहित नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने पीएम का स्वागत किया।

पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि हिमाचल प्रदेश में भारी बाढ़ और लैंडस्लाइड से प्रभावित कुछ लोगों से बातचीत की। उनकी पीड़ा के साथ ही त्रासदी से हुआ नुकसान मन को व्यथित करने वाला है। खराब मौसम का संकट झेल रहे हर व्यक्ति तक राहत और सहायता पहुंचे, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

अब तक हिमाचल को कितना नुकसान
हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन की तरफ से 9 सितंबर तक की रिपोर्ट जारी की है और बताया कि 20 जून से मॉनसून सीजन का आगाज हुआ था। इस दौरान भारी बारिश और लैंडस्लाइड, रोड एक्सीडेंट में कुल 366 लोगों की मौत हो चुकी है और अब भी 41 लोग लापता हैं और 426 लोग घायल हैं।
आपदा के चलते 6,301 मकान क्षतिग्रस्त हुए है और 1,991 मवेशियों और 26,955 पोल्ट्री बर्ड्स की जान चली गई है।अब तक 4,080 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान आंकलन किया जा चुका है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...