मंडी जिला में टकोली टोल प्लाजा पर एक माह के लिए टोल शुल्क वसूली निलंबित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-34 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए जिला मंडी के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर स्थित टकोली टोल प्लाजा में एक माह के लिए टोल शुल्क वसूली को अस्थायी रूप से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मंडी जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुँची है। जगह-जगह भूस्खलन, सड़क धँसने तथा बह जाने से यातायात बाधित हुआ है, जिससे वाहनों को लंबे मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है और यात्रियों को घंटों तक फंसे रहना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को पेयजल, भोजन, विश्राम और आश्रय  जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे हालातों में यात्रियों से टोल शुल्क लेना अनुचित प्रतीत होता है, इसलिए जनहित में टोल वसूली को तत्काल प्रभाव से एक माह की अवधि के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। टोल शुल्क वसूली निलंबित करने का यह आदेश  14 सितम्बर, 2025 तक लागू रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...