सनातन धर्म सभा डलहौजी ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व

--Advertisement--

डलहौजी – भूषण गुरुंग

पर्यटन नगरी डलहौजी में सनातन धर्म सभा डलहौजी के सौजन्य से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण मन्दिर सदर बाजार से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव को समर्पित भव्य शोभायात्रा नगर कीर्तन के रूप में निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस दौरान ठाकुर जी की पालकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्साहित नजर आए। शोभा यात्रा में श्रधालुओं द्वारा भजन कीर्तन के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बनाया। शोभा यात्रा में कृष्ण की लीलाएं जिनको हमीरपुर से आये हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया वो आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर नन्हे कलाकारों द्वारा गाँधी चौक व् सुभाष चौक में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन एवं नृत्य के अलावा मटकी फोड़ में हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...