13000 फीट पर हर-हर महादेव की गूंज, हजारों भक्तों ने पवित्र मणिमहेश झील में लगाई डुबकी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा में प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा का आगाज हो गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को पवित्र मणीमहेश डल झील में छोटे नौण (स्नान) के साथ ही विश्वविख्यात मणिमहेश यात्रा शुरू हो गई। शनिवार सुबह सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने झील में आस्था की डुबकी लगाई और सामने और कैलाश पर्वत के दर्शन किए।

ऐसे में आधिकारिक रूप से यह यात्रा राधाअष्ठमी तक चलेगी। 15 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालु शनिवार सुबह 13 किमी की पैदल चढ़ाई के बाद यहां पहुंचे और फिर डल में स्नान किया।

डीसी चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बकाया कि 31 अगस्त तक यात्रा चलेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराबी की वजह से चम्बा-भरमौर हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध हो रहा हैं और चट्टाने और पत्थर गिर रहे हैं, इसलिए मौसम की सही जानकारी लेकर ही लोग सफर करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित रहे।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जहा जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी आवास, मेडिकल कैंप और लंगर की व्यवस्था भी की गई है। डीसी ने कहा कि इस बार यात्रियों के लिए दो स्थानों भरमौर और होली से हेली टैक्सी भी चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...