ज्वाली से युवती का अपहरण करने वाले 2 किडनैपर गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस थाना ज्वाली के बसंतपुर से नाबालिग लडक़ी को फिल्मी स्टाइल में किडनैप करने वाले दो किडनैपरों को स्थानीय युवाओं की टीमों ने पकड़ लिया है तथा वीडियो जारी कर इसकी सूचना सांझा की है।

युवाओं अनुसार छह किडनैपर थे, जिनमें से चार भागने में कामयाब हो गए जबकि दो किडनैपरों को युवाओं ने पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया है।

अन्य किडनैपरों की तलाश भी जारी है। पकड़े गए किडनैपरों की सहायता से अन्य किडनैपरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार को बसंतपुर में हथियारों से लैस युवकों द्वारा फिल्मी स्टाइल में लडक़ी को स्कार्पियो में किडनैप करने के बाद पुलिस व युवाओं की तत्परता से ओंद में लडक़ी व स्कार्पियो गाड़ी को तो पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि किडनैपर स्कार्पियो को छोडकऱ जंगल में भागने को कामयाब हो गए थे।

इस मामले में संलिप्त तीन किडनैपरों लियाकत अली पुत्र जुमा, फली पुत्र बशीर, शुम्मी निवासी कठुआ (जम्मू) का नाम सामने आया है, जबकि अन्य किडनैपरों के बारे में गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।

सारी रात पुलिस व स्थानीय युवाओं ने जंगल में घेराबंदी की हुई थी तथा आज गुरुवार को फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। लडक़ी का नूरपुर अस्पताल में उपचार करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने हर थाना में इसकी सूचना दे रखी है तथा हर तरफ नकाबांदी ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...