हिमाचल में अनोखा मामला! राजस्व रिकॉर्ड से गायब हुई व्यक्ति की जमीन, बैंक का लोन अब भी चल रहा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में राजस्व विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जिसने एक व्यक्ति को अजीबोगरीब कानूनी पचड़े में फंसा दिया है।

उक्त व्यक्ति की जमीन राजस्व रिकॉर्ड यानी जमाबंदी से गायब कर दी गई है, जबकि उसी जमीन पर लिया गया बैंक का लोन अब भी चल रहा है।

राजस्व विभाग की लापरवाही का यह मामला स्योहला पटवार वृत्त में सामने आया है। भटोल-जुखाला गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि जब वह अपनी दुकानों में बिजली का मीटर लगवाने के लिए पटवारी के पास गया तो पटवारी ने साफ कह दिया कि उसके नाम पर तो कोई जमीन ही दर्ज नहीं है। इस पर ओम प्रकाश के होश उड़ गए।

ओम प्रकाश ने अपनी शिकायत एसपी बिलासपुर को सौंपी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि पटवारी और कानूनगो की कथित लापरवाही से उसकी जमीन जमाबंदी से हटा दी गई।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 की जमाबंदी में खसरा नंबर 169/8 पर उसका नाम दर्ज था और इस जमीन पर बैंक का लोन भी चल रहा है, लेकिन 2018-19 और 2023-24 की जमाबंदी से उसका नाम गायब कर दिया गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि अब वह अपने ही हिस्से की जमीन का रिकॉर्ड पाने के लिए भटक रहा है। जब तक उसे जमाबंदी की नकल नहीं मिलेगी, वह अपनी दुकानों में बिजली का मीटर भी नहीं लगवा सकता। ओम प्रकाश ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

डीएसपी मदन धीमान के बोल 

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसे पुलिस चौकी नम्होल को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...