वहशी बना 22 साल का सेल्समैन, मैगी खिलाने के बहाने 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बच्चे फास्ट फूड के बेहद शौकीन होते हैं और ऊपर से मैगी खाने को मिल जाए, तो क्या बात। लेकिन क्या कोई इनसान इतना भी गिर सकता है कि मासूम बच्ची को थोड़ा सा लालच देकर बहशीपन की सारी हदें लाघ दे।

एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें छह साल की बच्ची को मैगी खिलाने का लालच देकर उस मासूम की जिंदगी उजाड़ दी गई।

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में मैगी खिलाने के बहाने घर बुलाकर 22 साल के युवक ने छह साल की मासूम से दुष्कर्म किया है।

आरोपी ने बच्ची को मैगी बनाकर खिलाने के बहाने बुलाया था। बच्ची के आने पर उसने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जब बच्ची की मां ने दरवाजा अंदर से बंद देखकर खटखटाया और उसे घर ले गई, तब घर में बच्ची ने सारा घटनाक्रम बता दिया, जिस पर उसकी मां ने पुलिस को शिकायत की।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 65(2), 351(3) पोक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पानसेमल थाना प्रभारी मंसाराम वगेन के मुताबिक बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पीयूष जैन (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी कपड़े की दुकान में सेल्समेन का काम करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...