लावारिस पशु के कारण हुआ हादसा, बस और कार की जोरदार टक्कर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़सर के गलूं में एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। रविवार देर शाम एक निजी बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन कार को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक बलवंत लदरौर से बंगाणा की तरफ जा रहे थे, जबकि बस ऊना से हमीरपुर की तरफ आ रही थी। गलूं नामक स्थान पर, कार के सामने अचानक एक लावारिस पशु आ गया। पशु को बचाने के चक्कर में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई पैदल यात्री नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे की सूचना मिलते ही बड़सर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। कार चालक बलवंत ने बताया कि वह अपनी लेन में चल रहे थे, लेकिन अचानक पशु के आ जाने से यह हादसा हुआ। बड़सर के

डीएसपी लालमन शर्मा के बोल

डीएसपी लालमन शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...