चलती कार पर गिरा लैंडस्लाइड का मलबा, एक की मौत, दो घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

बरसात के दौरान लैंडस्लाइड और पहाड़ी सै पत्थर गिरने के मामले समाने आने लगे हैं और यह जानलेवा होता जा रहा है। ताजा मामला शिमला से सामने आया है। जहां रविवार को सुन्नी तहसील के दारगी के पास एक चलती कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर पड़ा, जिससे गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब विकास (उम्र 43) अपने दो साथियों लेखराज (उम्र 37) और नीतीश के साथ जमू गांव से चनोग की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार दाड़गी के पास पहुंची, अचानक पहाड़ी से हुए लैंडस्लाइड में भारी पत्थर कार पर गिरे और कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

इस हादसे में लेखराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकास और नीतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से IGMC शिमला में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक लेखराज की एक फाइल फोटो भी सामने आई है, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि हुई है।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि यह घटना पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है”।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...