चिट्टा मामले में मुख्य सप्लायर ने सुंदरनगर थाना में किया सरैंडर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सुंदरनगर पुलिस को 40 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के हरियाणा निवासी मुख्य सप्लायर ने शुक्रवार को खुद को सुंदरनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने पर सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह मामला 11 मार्च, 2025 का है, जब सुंदरनगर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पुंघ में नाके के दौरान एक कार सवार युवक गुरलाल सिंह (34) निवासी सिरसा हरियाणा से 40 ग्राम चिट्टा पकड़ा था।

आरोपी चिट्टा मंडी और कुल्लू में बेचने जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही वह सुंदरनगर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की गहन जांच में पता चला कि गुरलाल ने यह चिट्टा हरियाणा के राज सिंह से खरीदा था और उसे ऑनलाइन भुगतान किया था। तब से पुलिस लगातार राज सिंह की तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए राज सिंह ने पहले उच्च न्यायालय और फिर उच्चतम न्यायालय में जमानत याचिका दायर की, लेकिन दोनों जगह से उसकी याचिका खारिज हो गई। आखिरकार शुक्रवार को उसने सुंदरनगर थाने में सरैंडर कर दिया।

डीएसपी भारत भूषण के बोल 

डीएसपी भारत भूषण ने इस बात की पुष्टि की है कि मुख्य सप्लायर राज सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सोमवार तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान मुख्य सप्लायर से चिट्टा नैटवर्क के बारे में और भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...