मुख्यमंत्री रविवार को रावी में करेंगे मिंजर विसर्जन

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता, विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री के चंबा ज़िला के जारी दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि वह 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे तथा परिधि गृह चंबा में जन समस्याओं को सुनेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात मिंजर मेले के समापन अवसर पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे।

यहां से वह शोभा यात्रा के साथ मिंजर विसर्जन के लिए लोअर जुलाहखड़ी में रावी नदी के समीप मंजरी गार्डन जाएंगे। यहां मिंजर विसर्जन की रस्म पूरी करने के पश्चात वह परिधि गृह वापस लौटेंगे ।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री देर सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि होंगे तथा मिंजर स्मारिका का भी विमोचन करेंगे।

मुख्यमंत्री 4 अगस्त को प्रातः 10 बजे कला केंद्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरान मिंजर मेले की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद चंबा से प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...