सोशल मीडिया में जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा को पहुंचाई जा रही ठेस, सायबर पुलिस ने दर्ज की FIR

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को सोशल मीडिया पर झूठे और आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगा है।

हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनोद चौहान ने शिकायत में कहा है कि फेसबुक पेज ‘युवा जोश’ के एडमिन और कंटेंट बनाने वाले जानबूझकर झूठी, भ्रामक और संपादित सामग्री डाल रहे हैं।

उनका कहना है कि इस तरह की पोस्ट और वीडियो का मकसद पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना और जनता में उनके प्रति नफरत या अविश्वास फैलाना है।

अधिवक्ता ने कहा कि यह सब पूरी तरह झूठा, दुर्भावना से प्रेरित और मानहानिकारक है, जिससे जयराम ठाकुर को मानसिक आघात, सार्वजनिक अपमान और सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है।

अधिवक्ता चौहान की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2), 356(3), 351(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66(सी) के तहत की गई है।

शिकायत के साथ कुछ वीडियो, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल सबूत भी पुलिस को सौंपे गए हैं, जो दिखाते हैं कि यह सामग्री पूर्व मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने की नीयत से ही तैयार और फैलाई गई थी।

सायबर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फेसबुक पेज ‘युवा जोश’ के एडमिन और कंटेंट बनाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही फेसबुक/मेटा कंपनी को भी यह आपत्तिजनक सामग्री हटाने और पेज एडमिन का पूरा विवरण पुलिस को देने के लिए कहा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...