शाहपुर: रिहलू में पूर्व सैनिक ने खुद को मारी गोली, माैके पर माैत, इलाके में मचा हड़कंप

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रिहलू गांव में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भजनदास नाम के एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना पुलिस को मिली, शाहपुर थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शुरुआती जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाए जा सकें। जिनसे जांच में मदद मिलने की उम्मीद है। अभी तक पूर्व सैनिक भजनदास द्वारा आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

थाना प्रभारी शाहपुर, करतार चंद के बोल

थाना प्रभारी शाहपुर करतार चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम मृतक के परिजनों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सके। परिजनों के बयानों से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...