डलहौजी कैंटोनमेंट बोर्ड को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में हिमाचल प्रदेश में तीसरा और देश भर में 42वां स्थान प्राप्त

--Advertisement--

डलहौजी/चम्बा – भूषण गुरुंग

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत नगर विकास एवं आवास मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में डलहौजी कैंटोनमेंट बोर्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में तीसरा स्थान और अखिल भारतीय स्तर पर 42वां स्थान प्राप्त किया है।

डलहौजी कैंटोनमेंट को यह सम्मान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जन भागीदारी, सूचना, शिक्षा व संचार (IEC) गतिविधियों, प्रशासनिक सुधार, नवाचार, तथा ‘जनता की आवाज’ जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों पर उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया है, जो कि स्वच्छ सर्वेक्षण टूलकिट द्वारा निर्धारित हैं।

यह उपलब्धि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी, सफाई कर्मचारियों की मेहनत, बोर्ड की दूरदर्शी नीतियों एवं ‘स्वच्छ कैंटोनमेंट, स्वस्थ नागरिक’ के दृष्टिकोण का परिणाम है। डलहौजी कैंटोनमेंट बोर्ड ने ‘100% डोर टू डोर कलेक्शन’, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, और आधुनिक यांत्रिक सफाई उपकरणों के उपयोग में राज्य में अग्रणी भूमिका निभाई है।

बोर्ड अध्यक्ष, मुख्य अधिशासी अधिकारी एवं समस्त बोर्ड सदस्यगण इस सम्मान को डलहौजी के नागरिकों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता कर्मियों को समर्पित करते हैं, जिनके निरंतर सहयोग एवं प्रतिबद्धता से यह उपलब्धि संभव हुई है।

डलहौजी कैंटोनमेंट बोर्ड, स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और भविष्य में भी ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने हेतु समर्पित रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...