हिमाचल के लाल आदर्श वर्मा ने बढ़ाया मान, भारतीय सेना में संभाली मेजर जनरल की कमान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

वीर भूमि हमीरपुर के जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर-5 के रहने वाले आदर्श वर्मा पुत्र अंगत राम वर्मा भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गए हैं।

इस उपलब्धि से उन्होंने न सिर्फ अपने जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेजर जनरल आदर्श वर्मा को विशिष्ट सेवा मैडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय सेना की अग्निवाज डिवीजन की कमान मेजर जनरल अमर पाल सिंह चहल (सेना मैडल) से संभाली है।

कमान संभालते ही मेजर जनरल आदर्श वर्मा ने सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों से कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने, भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तैयारी रखने और तकनीकी विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्हाेंने कहा कि सैनिक भावना को हमेशा ऊंचा रखें और मिशन के अनुसार प्रशिक्षण को प्राथमिकता दें।

बता दें कि जैसे ही आदर्श वर्मा के मेजर जनरल की खबर हमीरपुर में पहुंची ताे पूरे जिला में खुशी की लहर दाैड़ गई। उनके परिवार, मित्रों और जान-पहचान के लोगों में गर्व का माहौल है।

यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को भी संदेश देती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से किसी भी ऊंचे मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। आदर्श वर्मा की यह कामयाबी हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है और युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा भी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...