कांगड़ा की फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को मिली 55.51 करोड़ की केंद्रीय सहायता

--Advertisement--

चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा

ज़िला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम (एआईबीपी) के तहत दी गई है।

यह स्वीकृति उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की केंद्रीय मंत्रियों और संबंधित विभागों के साथ निरंतर वार्ता का प्रतिफल है। सरकार के गठन के पश्चात उप-मुख्यमंत्री ने परियोजना के लंबित मामलों को प्राथमिकता दी और केंद्र के समक्ष मजबूत पक्ष रखा।यह परियोजना पिछले एक दशक से अधर में लटकी हुई थी, लेकिन अब यह कांगड़ा जिले के किसानों के लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आई है।

बताते चलें कि इस परियोजना का निर्माण भटियात विधानसभा क्षेत्र की आदर्श ग्राम पंचायत परछोड में चल रहा है जो कि पिछले कुछ वर्षों से अधर में लटका हुआ है।स्थानिय जनता का सरकार से आग्रह है कि इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर स्थानिय लोगों को रोजगार मिल सके।और इस परियोजना को पूरा कर पडोसी जिले के लोगों को इसका लाभ मिले।

ग्राम पंचायत परछोड के स्थानिय निवासी राजकुमार चंबियाल, सुरेश शर्मा, दिलबाग सिंह, सुभाष शर्मा, राजेश शर्मा, पंकज सिंह, राहुल शर्मा ने विधानसभाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिंया का धन्यावाद किया जिन्होने इस परियोजना को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई व सरकार से चर्चा की और इस परियोजना को पूरा करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने दो बार इस परियोजना का दौरा किया व स्तिथि को देखते हुए इस परियोजना को पूरा करने के बजट का प्रावधान किया ।

इस योजना के पूर्ण होने से हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की कृषि उत्पादकता में भारी वृद्धि होगी। अग्निहोत्री ने कहा कि यह सवीकृति किसानों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारी सरकार हर किसान को पर्याप्त सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...