लोकेश्वर धाम मंदिर में विशाल दंगल और मेला का आयोजन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के उपमंडल भटियात की कैंट बोर्ड बकलोह के लोकेश्वर धाम मंदिर में बकलोह गोरखा सभा की ओर से विशाल दंगल और मैले का आयोजन किया गया। इससे एक दिन पहले मेला कमेटी की ओर से लोगों के लिए लोकेश्वर धाम मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था।

यह मेला बकलोह का सबसे प्राचीन मेलों में से एक है। कल भारी बारिश के बावजूद भी मेला कमेटी की ओर से देर शाम 5:00 बजे कुश्ती का आयोजन किया गया और देर रात तक की कुश्ती चलता रहा। यह बकलोह का सबसे प्राचीन मैला होने के कारण काफी तादाद में लोग इस मेले की शोभा बढ़ाने के लिए दूर दूर से लोग इस मेले को देखने के लिए आते हैं।

भारी बारिश के बावजूद भी लोग अपने अपने घरों से मेला देखने के लिए पहुंचे और मेला कमेटी की और से अखाड़े में पानी भरने के कारण देर शाम कुश्ती का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल पंजाब हरियाणा राजस्थान और दिल्ली के दामी पहलवानो ने अपना दमखम दिखाई।

जहां लोगों ने कुश्ती का आनंद लिया वहीं महिलाओं जम के खरीदारी की। वही बच्चे ने भी जंपिंग झूले का भी बहुत आनंद लिया। कुश्ती देर में शुरू होने के कारण रात ठीक 9 बजे सभी पहलवानो ने दमखम दिखाने के बाद कुश्ती कुश्ती का समापन किया गया।

इस मेले हरियाणा के पहलवान पी टी कैथल ने नीरू बीएसएफ पंजाब के पहलवान को पटकनी देते हुए पहले माली के विजेता रहे। जिसमें कमेटी की ओर से जीतने वाले पहलवान को 6100/-रूपये और हारने वाले पहलवान को 5100/- नगद पुरस्कार दिए गए वहीं दूसरी माली के विजेता रहे विकास जीरकपुर पंजाब ने फारूक हिमाचल को पटकनी देते हुए दूसरी माली के विजेता रहे। सेकंड माली के विजेता को 4100/-और हारने वाले को 3100 रुपए नगद पुरस्कार दिए गए।

अंत में गोरखा सभा के सभा पति विजय गुरुंग ने आए हुए सभी पहलवानों को कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दिल से गहराइयों से शुक्रियादा करते हुए कहा इसी तरह पहलवान लोग हमारे मेले में हर साल आएं और हमारे मेले का शोभा बढ़ाये यह हमारी शुभकामनाएं हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...