राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के लिए कलाकारों के ऑडिशन 11 जून से

--Advertisement--

केवल ऑनलाइन पंजीकरण ही मान्य

हिमखबर डेस्क

अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी सोलन राहुल जैन ने कहा कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के लिए ऑडिशन 11 जून से 14 जून, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह ऑडिशन नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑडिशन के लिए सभी कलाकारों को ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य रूप में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आवेदन करने के लिए इच्छुक कलाकारों को वेबसाइट एचपी सोलन डाट एनआईसी डाट इन – hpsolan.nic.in पर शूलिनी मेला, 2025 लिंक पर क्लिक कर आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों की सुविधा के लिए अंग्रेजी तथा हिन्दी भाषाओं में लिंक प्रदान किया गया है।

राहुल जैन ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 20 से 22 जून, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...