निजी कंपनी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी में भरे जाएंगे 200 पद – अरविंद सिंह चौहान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय  चंबा द्वारा 04 व 05 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें औरो टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी जिला सोलन में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस व हेल्पर के 200 पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 04 जून को जिला रोजगार कार्यालय चंबा तथा 05 जून को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व अधिक तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 12,790 रुपये प्रति माह और तीन महीने बाद 12,818 रुपये प्रति माह के साथ अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...