इंदौरा का एक और कुख्यात नशा तस्कर नजरबंद, पुलिस ने शुरू की संपत्ति की जांच

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौरा के कुख्यात नशा तस्कर को नजरबंद कर दिया है। गृह सचिव और निरुद्ध प्राधिकरण के आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई। यह नूरपुर पुलिस द्वारा की गई छठी ऐसी कार्रवाई है। प्रदेश में किसी नशा तस्कर को नजरबंद करने का पहला मामला भी नूरपुर पुलिस के इंदौरा क्षेत्र से ही सामने आया था।

बार-बार गिरफ्तारी के बावजूद नहीं छोड़ा नशे का धंधा

एसडीपीओ इंदौरा संजीव कुमार यादव ने बताया कि शमशेर सिंह पुत्र गुरदयाल निवासी सीरत, डाकघर मोहटली, तहसील इंदौरा को 30 जुलाई 2023 को भदरोआ में 10.1 ग्राम हैरोइन और 8500 रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि वह कई बार गिरफ्तार होने के बावजूद नशा तस्करी में सक्रिय था। इसी आधार पर एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने उसे निरुद्ध करने का प्रस्ताव 26 सितंबर 2024 को भेजा था, जिसे स्वीकार कर आदेश जारी किए गए।

संपत्ति की वित्तीय जांच शुरू

शमशेर सिंह की नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद संपत्ति फ्रीजिंग सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नशा तस्करी का लंबा इतिहास

शमशेर सिंह को 15 मई 2022 को 8.35 ग्राम हैरोइन, 18 सितंबर 2022 को 9.92 ग्राम हैरोइन और 30 जुलाई 2023 को 10.1 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी लगातार संलिप्तता को देखते हुए पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे नजरबंद किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...