कल होंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 26 मार्च को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17 हजार रुपये से लेकर 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 26 मार्च को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में उपस्थित होने की अपील की है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...