आईटीआई हारचकियाँ में विश्व तपेदिक उन्मूलन दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

--Advertisement--

हारचक्कियाँ – अमित शर्मा 

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हारचक्कियाँ में विश्व तपेदिक उन्मूलन दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता सिविल अस्पताल शाहपुर में बतौर पर्यवेक्षक कार्यरत अजमेर व उनके साथ आए हुए स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजिन्दर और शकुंतला सहित अन्य कर्मचारी साथियों ने संस्थान के प्रशिक्षुओं को विषय से सम्बंधित अन्य ज्वलन्त मुद्दों नशा सेवन, एड्स, स्वच्छता आदि जैसे विषयों से अवगत करवाकर सावधान रहने के बारे में जागरूक किया।

उंन्होने बताया कि प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों द्वारा आयोजित की जा रही ऐसी योजनाओं को एक नई ऊर्जा के साथ युवाओं को प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है।

ऐसी कार्यशालाओं के आयोजन का उद्देश्य युवाओं के आंतरिक विकास को बढ़ावा देना और अनुशासनात्मक जीवन जीने के अवसर प्रदान करना है।

ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित भी करता है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरचक्कियाँ के अन्य कर्मचारीयों ने भी इस कार्यशाला के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

वहीं संस्थान के समूह अनुदेशक मनोज ठाकुर ने बताया कि जब किसी देश या राष्‍ट्र का युवा अनुशासनात्मक जीवन अपनाता है तो वह अपने परिवार, समाज के साथ देश को भी मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर संस्थान स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर बनाना, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...