अवैध खनन के खिलाफ जिला चंबा में की जा रही कड़ी कार्यवाही- मुकेश रेपसवाल

--Advertisement--

वर्ष 2024 में 860 चालान कर वसूला 30 लाख 08 हजार 950 रुपए जुर्माना, अवैध खनन की रोकथाम के लिए भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस तथा खनन विभाग द्वारा निरंतर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा भविष्य में भी इसकी रोकथाम के लिए पुलिस व प्रशासन पूर्णतः सतर्क है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि जिला में अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस तथा खनन विभाग निरंतर कड़े कदम उठा रहे हैं इस कड़ी में वर्ष 2024 के दौरान जिला चंबा अवैध खनन से संबंधित मामलों में 860 चालान किए गए तथा 30 लाख 08 हजार 950 रुपए जुर्माना बसूला गया।

इसमें से पुलिस विभाग चंबा द्वारा 703 चालान कर 21 लाख 67 हजार 150 रूपए जुर्माना वसूला गया है जबकि खनन विभाग द्वारा 74 चालान कर 8 लाख 41 हजार 800 रूपए जुर्माना बसूला गया है। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में चंबा उप मंडल में 238 चालान कर 1132850 रूपए, डलहौजी उपमंडल में 135 चालान कर 345900 रूपए, सलूनी उपमंडल में 196 चालान कर 470900 रूपए तथा पांगी व भरमौर उपमंडलों में 134 चालान कर 217500 जुर्माना राशि वसूल की गई है।

यही नहीं अवैध खनन के रोकथाम की निरंतरता को जारी रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2025 के दौरान अब तक कुल 92 चालान कर 3 लाख 700 रूपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई, इनमें चंबा उपमंडल में 32 चालान कर 115300 रूपए, डलहौजी उपमंडल में 26 चालान कर 108700 रूपए, सलूनी उपमंडल में 33 चालान कर 75700 रूपए तथा पांगी व भरमौर उपमंडलों में 1 चालान कर 1000 जुर्माना राशि वसूल की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ भविष्य में भी जिला में निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन न केवल पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है बल्कि कानूनी दृष्टि से भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा की रावी सहित अन्य नदियां धार्मिक आस्था का प्रतीक है, इसलिए नदी नालों में अवैध खनन धार्मिक दृष्टि से भी अपराध है।

उन्होंने जिला चंबा के समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संगठनों तथा आम जनमानस से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में अवैध खनन पाए जाने पर पुलिस व प्रशासन को सूचित करें ताकि बिगड़ते पर्यावरण की प्रमुख वजह अवैध खनन पर पूरी तरह विराम लगाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्कूल गई छात्रा को डरा धमकाकर मेले में ले गया युवक, फिर की अश्लील हरकत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बेहद शर्मनाक...

अमेरिकी तटरक्षक बल की हिरासत से छूटे हिमाचल के रक्षित चौहान, 20 दिनों बाद बेटे की आवाज सुन भावुक हुए परिजन

हिमखबर डेस्क अमेरिकी तटरक्षक बल ने उत्तरी अटलांटिक महासागर में...

रील के चक्कर में रियल झटका: फोरलेन पर स्टंटबाजी पड़ी महंगी, 18,500 का कटा चालान

हिमखबर डेस्क  सोशल मीडिया की जादुई दुनिया में चंद 'लाइक'...

मौत के मुंह में फंसे इंजीनियराें के लिए देवदूत बने ग्रामीण, 4 फुट बर्फ के बीच ऐसे बचाई जान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में कुदरत का...