विदेशी मेहमान बोले, मंडी इज अमेजिंग…पढ़ें पूरी जानकारी

--Advertisement--

आस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्यूनिसिपेलिटी के पदाधिकारियों ने चखा सिड्डू का स्वाद।

मंडी – अजय सूर्या 

मंडी इज अमेजिंग… यह शब्द आस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्यूनिसिपेलिटी के पदाधिकारियों ने मंडी की सुंदरता को देखते हुए कहे। आस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्यूनिसिपेलिटी के पदाधिकारी इन दिनों मंडी आए हुए हैं।

आस्ट्रेलिया के मेयर और इन पदाधिकारियों ने शनिवार को नगर निगम मंडी का दौरा किया और यहां के व्यजनों को चखा। इस दौरान नगर निगम मंडी के महापौर, पार्षद और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

दोनों ही नगर निकायों द्वारा कई योजना पर लंबी मंत्रणा की तथा तय किया कि शहरी विकास से संबंधित चुनौतियों के निष्पादन के लिए साझा रूप से प्रयास करेेंगें और एक-दूसरे के साथ तकनीकी व कार्यप्रणाली को साझा करेंगे।

पहाड़ी रंग में रंगे

विदेशी महमान पहाड़ी रंग में रंगे दिखे। पहाड़ी टोपी, शॉल और सलवार सूट पहन विदेशी महमान लोगों के बीच पंहुचे। आस्ट्रेलिया से आई विक्की परेसा, टैऊसी मोस, ब्रोकी शार्प और अभिषेक अवस्थी ने इंदिरा मार्केट की छत पर लगे व्यजनों के स्टॉल में सिड्डू और अन्य व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया और प्रशंसा की। नगर निगम मंडी व ग्रेटर बेंडिगो म्यूनिसिपेलिटी शहरी निकायों को मजबूत करने के लिए एक साथ काम करने पर भी चर्चा हुई।

फिर आएंगे मंडी

आस्ट्रेलिया से आई विक्की परेसा, टैऊसी मोस, ब्रोकी शार्प ने सिड्डू का खूद आनंद लिया। अवस्थी के साथ बातचीत में टैऊसी मोस ने कहा कि सिड्डू इज डिलिशियस… वहीं उन्होंने दोबारा मंडी आने की भी बात कही।

मेयर बोले

आस्ट्रेलिया की ग्रेटर बेंडिगो म्यूनिसिपेलिटी के मेयर अभिषेक अवस्थी ने कहा कि शिवरात्रि 2026 में ऑस्ट्रेलियन डेलिगेट्स को मंडी लाया जाएगा, ताकि पूरे भारत को मंडी की सुंदरता और संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सके।

नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि छोटी काशी पंहुचने पर विदेशी महमानों का स्वागत किया गया है। विदेशी महमानों ने सेरी मंच पर लगने वाले व्यंजनों का स्वाद चखा और खूब प्रशंसा की। आने वाले समय में दोनों निगम निकाय मिलक र कार्य करेंगी, जिसकी योजना पर चर्चा की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...