सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश में इस दिन से बरसेगा अंबर

--Advertisement--

26-27-28 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट।

हिमखबर डेस्क 

राज्य में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला है। इसका हिमाचल प्रदेश में व्यापक असर देखने को मिल सकता है, जिसका पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिया है।

मौसम विभाग ने राज्य में चार दिनों तक लगातार मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है और कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट दिया है।

शनिवार को आए बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 26, 27 और 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शनिवार सुबह भी रोहतांग की ऊंची पहाडिय़ों पर हल्का हिमपात हुआ है। वहीं शिमला में शनिवार देर शाम बारिश का सिलसिला चलता रहा।

लाहुल-स्पीति में अभी भी बर्फबारी के बाद से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। यहां पर अभी कई मार्ग बंद पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गत गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद से जीवन पटरी पर नहीं लौटा है, वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने 26, 27 और 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य में 25 से 28 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

22 फरवरी को लाहुल-स्पीति, किन्नौर के अलावा चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

25 फरवरी को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 26 से 28 फरवरी तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

23 और 24 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार को राजधानी शिमला में भी सुबह से ही बादल उमड़े रहे। बीच-बीच में धूप भी खिली मगर कुल मिलाकर मौसम ठंडा महसूस किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...