करुणामूलक परिवारों के लिए किए गए वादो को याद करें सरकार

--Advertisement--

करुणामूलक परिवारों के लिए किए गए वादो को याद करें सरकार

मंडी – अजय सूर्या 

करुणामूलक संघ प्रदेश सरकार को उनके ही वादे याद दिलाने अब धरातल पर ऊतर कर हर जिला से प्रेस कांफ्रेंस करके किए गए वायदो की यादें ताजा करवा रहे हैं कि मुख्यमंत्री सरकार बनते ही जिस कैबिनेट का गठन आपके द्वारा किया गया।

इसी कैबिनेट के मंत्रियों व आपके द्वारा विधानसभा चुनावों के समय करुणामूलक परिवारों के लिए वादे किए गए थे कि हम करुणामूलक परिवारों का दुख दर्द जानते हैं, हमें पता है कि जब किसी घर से कमाने वाला चला जाता है, तो उस परिवार पर क्या बितती है।

कांग्रेस सरकार जैसे ही सत्ता में आएगी तो 6 महीने के भीतर हिमाचल प्रदेश के समस्त करुणामूलक परिवारो को बन टाइम सेटलमेंट देकर पक्की नौकरियां दी जाएंगी। इसी कड़ी में करुणामूलक संघ के जिला मंडी के प्रधान अनिल ब्लेनिया द्वारा प्रेस वार्ता में कहा है कि हम खुद को असहाय और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

एक तो हमने अपने माता-पिता को खोया है और ऊपर से सरकार ढाई साल से करुणामूलक सब कमेटी का हवाला दे रही है। करुणामूलक परिवारों के लिए दो मीटिगे सब कमेटी में हो गई लेकिन नतीजा कोई नहीं निकला और तारीखो की बोझ तले यह परिवार दब रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बिना किसी शर्त के करुणामूलकों की नौकरियां को बहाल की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...