विंटर कार्निवल : तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे टूरिस्ट

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

राजधानी शिमला में चल रहे विंटर कार्निवल में खूब भीड़ देखने को मिल रही है। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भी लोग थिरकते नजर आए। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन को पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन प्रयास बताया।

तीसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत मिस्टर और मिस जूनियर कार्निवल प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इसके बाद वॉयस ऑफ शिमला सीजन-2 का आयोजन हुआ, जिसमें युवा कलाकारों ने अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिन के समय मॉल रोड पर रिपोर्टिंग रूम के सामने कुल्लू, मंडी और ऊना के सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। लोक संस्कृति की इन प्रस्तुतियों ने हिमाचल की समृद्ध विरासत की झलक दिखाई।

वही, स्टार नाइट में कई नामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। सोनू हिमाचली ने अपने हिंदी गानों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

मशहूर लोक गायक किशन वर्मा, अजय चौहान, अज्जू तोमर और सोनिया शर्मा ने बारी-बारी से शानदार परफॉर्मेंस दी। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों, विशेषकर टूरिस्टों, को को खूब नचाया।

शिमला विंटर कार्निवल के इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हिमाचल न केवल प्राकृतिक सुंदरता, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी मशहूर है।

कार्यक्रम के अंत में आरएस बाली ने नगर निगम और आयोजनकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद करेंगे। शिमला का यह विंटर कार्निवल निश्चित रूप से हर किसी के लिए यादगार बन गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...