गाड़ी की टक्कर में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद के रानीताल क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। रात करीब 9:30 बजे पुलिस चौकी रानीताल के समीप फॉर्च्यूनर गाड़ी और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया।

जहां चिकित्सकों ने अभिलक्ष सोनी (19) पुत्र संजीव कुमार, निवासी अप्पर रानीताल, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल युवक वरुण कुमार पुत्र प्रवीण कुमार, निवासी रानीताल, का टांडा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने बताया कि फॉर्च्यूनर चालक और बाइक चालक दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...