पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर हिमाचल में 2 दिन का अवकाश घोषित, 7 दिन का राजकीय शोक

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने उनकी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार की ओर से किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही दो दिन के सरकारी अवकाश की भी घोषणा की है।

इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान 27 और 28 दिसंबर को बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी बोर्डों, निगमों और अन्य सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी।

इसके साथ ही एक जनवरी 2025 तक राज्य में कोई भी सांस्कृतिक व मनोरंजन वाला कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

इस सम्बंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान और उनके योगदान के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप लिया गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...