पुंछ में बड़ा हादसा: मेंढर में सेना का वाहन गहरी खाई में गिरा, हादसे में पांच जवानों की मौत, 13 हुए घायल

--Advertisement--

हिमखबर – व्यूरो रिपोर्ट 

जवानों को लेकर नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहा वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि करीब 13 जवान जख्मी हैं।

घायलों को निकाल कर पुंछ सैन्य मुख्यालय लाया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। जवानों की शिनाख्त की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम 18 जवानों को लेकर 11 मराठा इन्फैंट्री का ढाई टन वहान ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था। इन जवानों को नियंत्रण रेखा पर बनोई की घोड़ा पोस्ट तक ले जाना था।

इस बीच करीब छह बजे घरोआ के पास चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 350 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही सेनवि पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

इस दौरान पांच जवान बलिदान हो गए जबकि 13 अन्य घायल हैं। इन सभी को निकाल कर इलाज के लिए भेज दिया गया है। हादसे में हताहत जवानों के नाम के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

सेना ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, दुर्घटना ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुई। पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...