मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत पर व्यक्त किया शोक

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत के बरनोग गांव के रहने वाले नायब सूबेदार राकेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए किए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप-मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके अदम्य साहस और उनके अतुलनीय बलिदान को कभी नहीं भूला पाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के पदों...

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव, डलझील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला में 29 अक्तूबर से अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का...

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...