डीसी के निर्देश पर तहसीलदार ने सुलझाया गांव भटवाड़ा का विवाद

--Advertisement--

डीसी के निर्देश पर तहसीलदार ने सुलझाया गांव भटवाड़ा का विवाद।

हमीरपुर – हिमखबर व्यूरो रिपोर्ट 

ग्राम पंचायत नाल्टी के गांव भटवाड़ा में फसल की बिजाई के लिए टैªक्टर को निजी जमीन से रास्ता देने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद को एक दिन में ही सुलझा लिया गया है।

इस संबंध में गांववासियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से मिलने पहुंचा था। गांववासियों के आग्रह पर उपायुक्त ने हमीरपुर के तहसीलदार को मौके पर जाकर इस मामले को सुलझाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त के निर्देश के बाद तहसीलदार सुभाष कुमार ने सोमवार को ही भटवाड़ा गांव में पहुंचकर लोगों को राजस्व नियमों का हवाला देते हुए मौके पर ‘वाजिब उल अर्ज’ पढ़कर सुनाया, जोकि अभिलेख का अभिन्न भाग है तथा किसानों को फसल की बिजाई के लिए खाली जमीन से रास्ते का अधिकार प्रदान करता है।

तहसीलदार ने बताया कि उक्त नियम एवं किसानांे के अधिकार के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद संबंधित लोग सहमत हो गए और यह विवाद सुलझा लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला का एथलेटिक्स ट्रैक बंद, मेडल जिताने वाले होस्टल पर 4 साल से ताला

धर्मशाला में खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं से जुड़ा मामला...

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 106 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी...