आरसेटी ने महिलाओं को सिखाई मशरूम की खेती

--Advertisement--

आरसेटी ने महिलाओं को सिखाई मशरूम की खेती

हमीरपुर ,30 अक्तूबर – हिमखबर व्यूरो रिपोर्ट

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में लगभग 27 महिलाओं ने मशरूम की खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद के दौरान संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अगर कोई महिला अपना उद्यम स्थापित करना चाहती है या अपना कारोबार शुरू करना चाहती है तो संस्थान उस महिला की भी भरपूर मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न बैंकों की ऋण योजनाओं और सरकारी विभागों की अनुदान योजनाओं की मदद से महिलाएं अपना उद्यम स्थापित कर सकती हैं।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकन विशेषज्ञ हरमेश राजपूत, देवी राम, प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉ. विद्यासागर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...