“ब्रेकआउट स्टार” के ग्रैंड फिनाले में चमका नाहन का नगीना, टॉप-5 में बनाई जगह

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

नाहन के युवा गायक अभिनव ठाकुर ने यू ट्यूब पर संगीत के शो “ब्रेकआउट स्टार” पर के ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 प्रतियोगियों में जगह बनाई है।

अभिनव ने फिनाले में गजल सम्राट जगजीत सिंह की बेहतरीन गजल “होंठों से छू लो तुम” गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया तो जजों का दिल भी जीत लिया।

बता दें कि शो मुंबई के यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया चैनल में शूट किया गया, जिसमें बतौर जज संगीत निर्देशक व गायक अमित त्रिवेदी व गायिका आस्था रहे।

बता दें कि हिमाचल के छोटे से शहर नाहन के युवा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। फिर चाहे अभिनय हो या गायन। हाल ही में अभिनव ने अपने यूट्यूब चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर भी पूरे कर लिए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है।

अभिनव के फैंस व मित्रों का मानना है कि वे न केवल एक प्रतिभाशाली गायक हैं, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी हैं। अभिनव संगीत के प्रति अपने जुनून से दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 ठिकानों पर एक साथ पुलिस की छापेमारी, चरस और चिट्टा बरामद, तस्करों में हड़कंप

नूरपुर - स्वर्ण राणा हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशे...

सरकारी अस्पताल की बड़ी उपलब्धि: फतेहपुर में 1 किलो वजनी हिप ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

फतेहपुर - अनिल शर्मा  राजकीय सिविल अस्पताल फतेहपुर में सामान्य...