कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत ऊना-धर्मशाला मुख्य मार्ग पर बड़ूही में एक भीषण सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार बड़ूही में एक कार (HP-99-1149) और एक ट्रक आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए।

PunjabKesari

इस घटना में कार में सवार अक्षय चौहान पुत्र राजिंदर चौहान, तहसील कोटखाई, जिला शिमला की मौत हो गई जबकि कार में सवार दूसरा व्यक्ति अग्वेद पांडे पुत्र दिनेश पांडे ऊ.प्र. गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के तुरंत बाद घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

जानकारी मिली है कि उक्त कार सवार कांगड़ा जिला के नूरपुर में किसी शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे और वापस लौटते समय ये हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...