मेडिकल कॉलेज चंबा में क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू होने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : विधानसभा अध्यक्ष

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सरोल स्थित परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त क्रिटिकल केयर यूनिट के शिलान्यास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में क्रिटिकल केयर यूनिट के कार्यशील होने के पश्चात गंभीर रूप से बीमार लोगों को  बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर यूनिट को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुचारू बनाया जाएगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आकांक्षी जिला चंबा एवं प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिहाज से अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा कि चूंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का संबंध हिमाचल प्रदेश से है। ऐसे में सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश  को उनसे काफी उम्मीदें हैं। कुलदीप सिंह पठानिया का इससे पहले प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पंकज गुप्ता ने स्वागत किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर इस दौरान लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर एवं पूर्व विधायक पवन नैय्यर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैय्यर, अध्यक्ष  ज़िला परिषद डॉ. नीलम कुमारी, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय  पंकज गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विपिन ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...