ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस ने 32 मील के समीप एक कार से वरामद की 6.058 किलोग्राम चरस, 2 यूवक अरेस्ट

--Advertisement--

पुलिस ने 32 मील में दबौचे नशा के सरगना, वरामद की 6 किलो 58 ग्राम चरस, नाका तोड़ तेज रफ्तार में भागा नशा तस्कर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर।

32 मील – हिमखबर व्यूरो रिपोर्ट 

जिला पुलिस नूरपुर ने थाना ज्वाली के अधीन 32 मील में नशा के सरगना को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि जिला पुलिस नूरपूर की टीम द्वारा 32 मील में नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान एक महिंद्रा XUV 300 कर नंबर HP 97 A 0842 मौका पर आया। गाड़ी में सवार नशा तस्कर ने पुलिस टीम को देख कर तेज रफ्तार में भागा। जिसमे उसने पुलिस कर्मियों को भी चोटिल कर दिया।

गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाते समय उसने कई गाड़ियों को टक्कर भी मार दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने नशा तस्कर की गाड़ी का पीछा करते हुए डुगली में दबोच लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली गई तो छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने इस संदर्भ में कार में बैठे अर्जुन सिंह उर्फ शिवा व विपन कुमार निवासी समकेहड़ को अरेस्ट कर लिया है और पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार से छह किलो 58 ग्राम चरस बरामद की है तथा उसमें सवार दो युवकों अर्जुन सिंह उर्फ शिवा व विपन कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके अरेस्ट किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह चरस कहाँ से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी है, इसके बारे में सख्ती से पूछताछ की जाएगी। नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...