जिंदा कछुआ लेकर महंत को देने जा रही थी महिला, ढाबे पर खुला राज; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में केस

--Advertisement--

हिमाचल में एक महिला जिंदा कछुआ लेकर महंत को देने जा रही थी। रात के समय ढाबे पर मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद वन्यजीव संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

हिमखबर डेस्क

दिल्ली-बैजनाथ रूट पर चल रही हरियाणा रोडवेज की बस में एक महिला के पास कछुआ मिलने का मामला सामने आया है। बस चालक सुधीर कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, 29 अगस्त को बस दिल्ली से बैजनाथ के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 52 यात्री सवार थे। रात करीब 1.30 बजे पक्का परोह स्थित एक ढाबे पर बस रुकी तो एक महिला बस से उतरी और हाथ में रखे डिब्बे का पानी बदलने लगी। इसी दौरान चालक की नजर डिब्बे में मौजूद कछुए पर पड़ी।

चालक ने महिला से कछुआ ले जाने संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी। महिला ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में बताई। पूछताछ में उसने बताया कि वह कछुए को धर्मशाला स्थित एक मंदिर में रहने वाले महंत के पास ले जा रही थी।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल के बोल

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 51(1) वाइल्ड लाइफ प्रोटैक्शन एक्ट, 1972 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने कछुए को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...