खैर माफिया पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी; चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमाचल में वन विभाग ने खैर की अवैध लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। कार्रवाई के दौरान चालक को गिरफ्तार किया गया और वाहन को कब्जे में लिया गया।

कोटला – स्वयम

वन विभाग की रेंज ऑफिस कोटला के तहत नडोली के समीप वन क्षेत्र में खैर के हरे-भरे पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी से लदी एक पिकअप को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मुशर्रफ निवासी जम्मू-कश्मीर को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि कथित ठेकेदार सहित पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार वन विभाग को नडोली के समीप खैर के पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने की सूचना मिली थी जिस पर रेंज अधिकारी राजेश सहित समस्त स्टाफ तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से नाका लगाया गया था जैसे कि खैर काटने की सूचना मिली, विभागीय टीम ने मौके पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान टीम ने खैर की लकड़ी के साथ पिकअप को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान खैर की लकड़ी के साथ दो साइलेंट कटर भी बरामद किए गए, जिन्हें कथित तौर पर पेड़ों की कटाई के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

वन विभाग की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौके पर करीब पांच हरे-भरे खैर के पेड़ों को काटे जाने का मामला सामने आया है। विभाग ने बरामद लकड़ी, वाहन और कटाई में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग की ओर से इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए चालक मुशर्रफ ने कथित तौर पर वन विभाग के अधिकारियों को ठेकेदार तथा अवैध कटाई में शामिल अन्य सहयोगियों के नाम बताए हैं। इसके आधार पर विभाग और पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। विभाग यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि काटी गई लकड़ी को कहां ले जाया जाना था।

कुछ दिन पहले भी नडोली के समीप इसी क्षेत्र में खैर के करीब आठ पेड़ों की कटाई की गई थी जिसके बाद विभाग द्वारा लगातार निगरानी और नाके लगाए जा रहे थे। शातिर गत रात्रि तेज बारिश का फायदा उठाकर खैर के पेड़ों को उड़ाने की फिराक में थे। लेकिन विभागीय अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से पिकअप तथा खैर की लकड़ी को जब्त किया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खैर माफिया में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

आरओ कोटला राजेश जोशी के बोल

आरओ कोटला राजेश जोशी ने कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पकड़े गए चालक से पूछताछ जारी है और फरार ठेकेदार सहित अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के सहयोग से कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले देखकर डर गए लोग, वन विभाग ने पहुंचकर खोला राज; बेहद दुर्लभ निकला यह जीव

हिमाचल में एक दुर्लभ जीव मिलने से लोगों में...

हिमाचल प्रदेश: NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन की जांच में जुटी पुलिस

सोलन - रजनीश ठाकुर सोलन में परमाणु-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर...