तेजतर्रार और बरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के होते हुए भी ज्वाली विधानसभा में ना मुख्यमंत्री का दौरा और ना ही कोई विकास सबंधी बड़ी घोषणा

--Advertisement--

तेजतर्रार और बरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के होते हुए भी ज्वाली विधानसभा में ना मुख्यमंत्री का दौरा और ना ही कोई विकास सबंधी बड़ी घोषणा‌ – राणा।

हिमखबर डेस्क 

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने ज्वाली विधानसभा की अनदेखी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग पिछले दो सालों से जब से हिमाचल में सुखबिंदर सूख के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से लेकर आजतक ना मुख्यमंत्री ने जबाली विधानसभा में कोई दौरा किया है और ना ही विकास को लेकर कोई बड़ी घोषणा हुई है।

ज्वाली विधानसभा में किसी जनहित योजना के एवज़ में की है जबकि पिछले वर्ष भंयकर त्रासदी के कारण ज्वाली विधानसभा की न्यांगल और धेवा पंचायत में लगभग बीस परिवारों के रिहायशी मकानों और मलकीयत भूमि के ध्वस्त होने सब कुछ बर्बाद हो गया था।

और सभी प्रभावित परिवारों को आजतक सरकार की ओर से मकानों के निर्माण के एवज़ में दी जाने सबंधी भूमि अबंटित नहीं होने से दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

और इसके अलावा कोटला बैल्ट में पुलिस थाना डिग्री कालेज नगरोटा सुरियां में प्रशासनिक उपमंडल खोलना और होस्पिटल का दर्जा बढ़ाने के साथ ही जबाली बैल्ट में चल रहे डिग्री कालेज के भवन निर्माण केलिए विशेष बजट के साथ ही विकास खंड की घोषणा जैसी विकास सबंधी घोषणाओं का बेसबरी से जबाली विधानसभा की जनता इंतजार कर रही है।

अतः ज्वाली विधानसभा के वर्तमान विधायक एवं हिमाचल सरकार में बरिष्ठ एवं तेजतर्रार मंत्री चंद्र कुमार जी से अनुरोध किया जाता है।

ज्वाली विधानसभा की चुनिंदा जनहित मांगों को अपने लंबे राजनीति अनुभव के आधार पर अतिशीघ्र माननीय मुख्यमंत्री जी घोषित करवाने केलिए पुरजोर दबाव बनाएं ताकि आपकी विकास के नाम राजनीति पहचान बरकरार बनी रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ, 12 जिलों के 156 खिलाड़ी ले रहे भाग

भुंतर में बनेगा बहुद्देश्यीय भवन : सुंदर सिंह ठाकुर हिमखबर...

करेरी लेक, त्रिउंड और आदि हिमानी चामुंडा ट्रैकिंग रूट दिन में खुले, नाइट ट्रैकिंग पर रोक

हिमखबर डेस्क  जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आपदा प्रबंधन...

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...