नशा तस्करी के आरोपी की 11.86 लाख की नकदी फ्रीज

--Advertisement--

नशा तस्करी के आरोपी की 11.86 लाख की नकदी फ्रीज, तीसरा आरोपी भी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस जिला नूरपुर ने शनिवार को जौंटा में तीन किलो 575 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए दो आरोपितों के तीसरे साथी देसराज निवासी संगलवाह (मंडी) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि टीम ने शनिवार को जौंटा में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी के दौरान कार में सवार भूपेंद्र ठाकुर व जितेंद्र ठाकुर निवासी भुमतीर (कुल्लू) से चरस बरामद की थी।

इस दौरान गिरफ्तार किए आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में रहस्योद्घाटन किया था कि इस मामले में एक अन्य आरोपित देसराज भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित के दो बैंक खातों से 11 लाख 86 हजार 779 की नकदी फ्रीज करवा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...