विधानसभा के बाहर बंदरों का उत्पात, दो पुलिस अधिकारियों समेत छह को काटा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में विधानसभा के पास बंदरों के झुंड ने 6 लोगों को काट लिया। इसमें 2 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। यह घटना सोमवार को तब हुई जब लोग विधानसभा के बाहर एकत्रित थे। बंदर के हमले में घायल सभी व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंदरों के हमले से विधानसभा के बाहर अफरा तफरी फैल गई।

जानकारी के अनुसार घटना के समय दोनों पुलिस अधिकारी विधानसभा सत्र के दौरान ड्यूटी पर थे और अचानक बंदरों के हमले का शिकार हो गए। इनके साथ अन्य 4 नागरिक भी घायल हुए हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति स्थिर बताई गई है।

स्थानीय निवासियों ने इस घटना के बाद चिंता व्यक्त की है, खासकर विधानसभा क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर। एक स्थानीय निवासी ने कहा की बंदरों का इस तरह से लोगों पर हमला करना चिंताजनक है। हमें अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा।

पुलिस विभाग ने इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बंदरों के हमले को रोकने के लिए वन विभाग से मदद मांगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...