सोलन में 24 वर्षीय युवक का मिला शव, हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना…जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

शहर के समर हॉल के समीप 24 वर्षीय युवक देवराज का शव मिला है। देवराज लिनस लाइफ केयर में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसकी अचानक हुई मौत ने शहर को स्तब्ध कर दिया है। शनिवार से देवराज का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे उसके परिजन और दोस्त चिंतित थे।

जब उसकी तलाश की गई, तो उसका कोई पता नहीं चला। देवराज के मकान मालिक रतन सिंह ने जब स्थिति देखी, तो वह तुरंत पुलिस चौकी पहुंचे और देवराज के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने समर हॉल के पास डंगै से करीब 100 फीट नीचे देवराज का शव देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बरामद किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि देवराज की मौत हत्या, आत्महत्या या किसी दुर्घटना के कारण हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए।

मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर FSL टीम को बुलाया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और हर पहलू की बारीकी से जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...