माता बज्रेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रतिभागियों के लिए मोटिवेशन सत्र का आयोजन

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

माता बज्रेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय कांगड़ा में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल की अध्यक्षता में मोटिवेशन सेशन आयोजित किया गया।

इस मोटिवेशन सेशन में एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन ने सार्वजनिक पुस्तकालय कांगड़ा में परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि हमेशा एक लक्ष्य लेकर उसे प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चयनित सामग्री की पढ़ाई करें। उन्होंने सभी को टाइम टेबल बनाकर निरंतर अभ्यास करने का मंत्र दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...